


सिम्बोसिस पब्लिक स्कूल धनबाद में झारखंड राज्य मुएथाई चैंपियनशिप तथा झारखंड राज्य मुएथाई रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता 15 तथा 16 अक्टूबर को
झारखंड मुएथाई संघ द्वारा सिम्बोसिस पब्लिक स्कूल धनबाद में 15 तथा 16 ओक्टबर को आयोजित होनेवाली झारखंड राज्य मुएथाई चैंपियनशिप तथा झारखंड राज्य मुएथाई रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता का आयोजन लगभग पुरा हो चुका यह जानकारी देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति में सिम्बोसिस पब्लिक स्कूल धनबाद के प्राचार्य सह आयोजन समिति के अध्यक्ष श्रीमति इंद्राणी घोष ने बताया की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग तथा वजन वर्ग में राज्य के लगभग 180 चुनिंदा मुएथाई खिलाडी भाग लेंगे तथा झारखंड राज्य मुएथाई रैंकिंग सीरीज के लिए असम, बंगाल, ओडिशा, मध्यप्रदेश तथा झारखंड के खिलाडी भी भाग लेंगे जिसे दस वजन वर्ग में बँटा गया।
चैंपियनशिप को सुचारु रूप से संचालन के लिए भूतपूर्व इंडोर एशियान गेम्स खिलाडी तथा राष्ट्रीय रेफरी अमित कुमार के नेतृत्व में एक तकनीकी समिति का गठन किया गया, तकनीकी समिति में झारखंड से प्रशांत प्रसाद, राकेश पांडे, राजा विश्वकर्मा, सबीर शैख़, जेना राम बोद्रा, हेमलता सिन्हा तथा निकिता जयसवाल, बंगाल से अभिषेक कुमार रॉय, असम से प्रशांत कुमार दास, ओडिसा से गौरब कुमार साव तथा बिहार से सत्यम साहा शामिल है।
जवकि इस अवसर पर WMC इंडिया के प्रोमोटर श्री बालकृष्णा सेट्ठी, एडमिनिस्ट्रेटर श्री आशुतोष दाधीच मुंबई से तथा पर्यवेक्षक के रूप में बंगाल मुएथाई संघ के अध्यक्ष श्री सुप्रियो विश्वास विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। WMC इंडिया के प्रमाणित रेफरी बंगाल के अभिषेक कुमार रॉय तथा असम से शुभम चौधरी को झारखंड राज्य मुएथाई रैंकिंग सीरीज के लिए तकनीकी समिति में शामिल किया गया।
14 ओक्टबर को शाम तक आउट स्टेशन खिलाडी तथा प्रशिक्षक धनबाद पहुँच जाएंगे उसके बाद झारखंड राज्य मुएथाई संघ के महा सचिव अनुपम माहाता की अध्यक्षता में एक बैठक होगी प्रतियोगिता को सुचारु रूप से संचालन के लिए प्रशिक्षकों के साथ तथा दूसरी बैठक होगी तकनीकी पदाधिकारियों के साथ।
झारखंड राज्य मुएथाई चैंपियनशिप 15 ओक्टबर को सुबह 9.30 बजे प्रारंभ होगा तथा शाम, 6.00 बजे तक चलेगा एबम् 16 ओक्टबर को सुबह 8.30 बजे से प्रतियोगिता प्रारंभ होगा तथा दोपहर 1.00 बजे तक समाप्त होगा उसके बाद WMC इंडिया झारखंड राज्य मुएथाई रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता दोपहर 2.00 बजे प्रारंभ होगा तथा शाम 6.30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समाप्त होगा।