Wednesday, March 29, 2023
HomeNewsसिम्बोसिस पब्लिक स्कूल धनबाद में, झारखंड राज्य मुएथाई चैंपियनशिप तथा झारखंड राज्य...

सिम्बोसिस पब्लिक स्कूल धनबाद में, झारखंड राज्य मुएथाई चैंपियनशिप तथा झारखंड राज्य मुएथाई रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन आई ए एस अधिकारी अजय काटेसरिया ने किया

झारखंड राज्य मुएथाई चैंपियनशिप तथा झारखंड राज्य मुएथाई रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन आई ए एस अधिकारी अजय काटेसरिया ने किया

झारखंड मुएथाई संघ द्वारा सिम्बोसिस पब्लिक स्कूल धनबाद में 15 तथा 16 ओक्टबर को आयोजित हो रही झारखंड राज्य मुएथाई चैंपियनशिप तथा झारखंड राज्य मुएथाई रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता का विधिवत उद्घाटन द्वीप प्रज्वलित कर आई ए एस अधिकारी अजय काटेसरिया ने किया  इस अवसर पर सिम्बोसिस पब्लिक स्कूल धनबाद के अध्यक्ष फूलचाँद मंडल, निदेशक आशीष मंडल, सचिव धरणीधर मंडल, प्राचार्य श्रीमति इंद्राणी घोष, झारखंड राज्य मुएथाई संघ के महा सचिव अनुपम माहाता तथा तमाम राज्य संघ के पदाधिकारी तथा स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओ, सेकडों छात्र छात्राओं उपस्थित थें यह जानकारी देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति में आयोजन समिति के सचिव अमित कुमार ने बताया की मुख्य अतिथि आई ए एस अधिकारी अजय काटेसरिया ने अपने भाषण में कहा खेल ही है जिससे हम एक दूसरे के साथ जोड़ सकते है खेल कोई ऊँच नीच, जातीबाद , धर्मबाद, अमीर गरीब को स्थान नहीं देता,खेल से हम शारीरिक स्वस्थ भी लाभ कर सकते है, अत: सभी को खेल से जुड़े रहना चाहिए।

मुए थाई ऑफिसियल
मुए थाई के खिलाडी फाइट करते हुए

सिम्बोसिस पब्लिक स्कूल धनबाद के अध्यक्ष फूलचंद मंडल ने अपने भाषण में उपस्थित अतिथियों , खिलाडियों, तकनिकी समिति के सदस्यों अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा की खेल के माध्यम से पहले केवल शरीर को स्वस्थ रखना तथा मनोरंजन  के लिए खेला जाता था लेकिन अब खेल के माध्यम से लोग अपना कैरियर बना रहे है अत: खेल भी अब एक महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया जीवन में इसलिए खेल को भी गंभीरता से लेना होगा।
अमित कुमार ने बताया की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग तथा वजन वर्ग में राज्य के लगभग 180 चुनिंदा मुएथाई खिलाडी भाग लिए तथा झारखंड राज्य मुएथाई रैंकिंग सीरीज के लिए असम, बंगाल, ओडिशा, तथा झारखंड के पांच पांच  चुनिंदा खिलाडी भाग लें रहें जिसे पांच विभिन्न वजन वर्ग में बँटा गया जो 16 ओक्टबर को खेला जायेगा।
चैंपियनशिप को सुचारु रूप से संचालन के लिए भूतपूर्व इंडोर एशियान गेम्स खिलाडी तथा राष्ट्रीय रेफरी अमित कुमार के नेतृत्व में तकनीकी समिति के सदस्यों ने अपनी जिम्मेवारी बाखूबि निभाई, जिसमें झारखंड से प्रशांत प्रसाद, राकेश पांडे, राजा विश्वकर्मा,सुमित सिंह, अनिकेत घोषाल, जेना राम बोद्रा, तथा अपूर्बा श्रीवास्तवा , बंगाल से अभिषेक कुमार रॉय, असम से प्रशांत कुमार दास, शुभम चौधरी तथा ओडिसा से गौरब कुमार शामिल है।
यूलेख्यनीय बंगाल मुएथाई संघ के अध्यक्ष सह अंतराष्ट्रीय मुएथाई संघ (IFMA) द्वारा प्रमाणित अंतराष्ट्रीय रेफरी तथा कोच श्री सुप्रियो विश्वास इस प्रतियोगिता में पर्यवेक्षक के रूप में उपस्थित हुए हैं जवकि WMC इंडिया के प्रोमोटर श्री बालकृष्णा सेट्ठी, एडमिनिस्ट्रेटर श्री आशुतोष दाधीच आज मुंबई से धनबाद पहुँच गए है जो कल 16 ओक्टबर के रैंकिंग सीरीज में विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे ।
WMC इंडिया के प्रमाणित रेफरी बंगाल के अभिषेक कुमार रॉय तथा असम से शुभम चौधरी को झारखंड राज्य मुएथाई रैंकिंग सीरीज के लिए तकनीकी समिति में विशेष रूप से शामिल किया गया वें भी धनबाद पहुँच गए हैं।
आज का खेल का परिणाम इस प्रकार :-
8 वर्ष के नीचे -20Kg वालिका
सृष्टि साहा – स्वर्ण
पुरवि कुमारी – रजत
तनुष्का दत्ता – कांस्य
जया कुमारी – कांस्य
10 वर्ष के नीचे 25 – 28 Kg वालक
प्रतिक शर्मा – स्वर्ण
आदित्या शर्मा – रजत
वैभब विश्वकर्मा – कांस्य
स्वराज साव – कांस्य

उद्घाटन समारोह में रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई

10 वर्ष के नीचे 25 – 28 Kg वालिका
आकृति सोरेन – स्वर्ण
विन्सि प्रीत – रजत
परी सिंह – कांस्य
12वर्ष के नीचे -30 Kg वालिका
मिनु कुमारी – स्वर्ण
लक्ष्मी कुमारी – रजत
लक्ष्मी कुमारी सिंह – कांस्य
10- 11 वर्ष 35-40 Kg वालक
अलंकृत सिंह – स्वर्ण
आर्यन  महतो – रजत
मयंक मुखर्जी – कांस्य
ऋषि राज सिंह – कांस्य

कल 16 ओक्टबर को सुबह 8.30 बजे से प्रतियोगिता प्रारंभ होगा तथा दोपहर एक बजे तक  राज्य प्रतियोगिता समाप्त होगी उसके बाद दोपहर 2.00 बजे रैंकिंग सीरीज की प्रतियोगिता का प्रारंभ होगा जो शाम 6.30 बजे पुरस्कार वितरण समारोह के साथ समाप्त होगा।
आज के प्रतियोगिता में खिलाडियों तथा अभिभावकों में व्यापक उत्साह देखा गया ।

मुए थाई चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में स्वागत गीत गति हुई स्कूल की छात्राएँ
उद्घाटन समारोह में रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत करती हुई
मुए थाई चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में स्वागत गीत गति हुई स्कूल की छात्राएँ
मुए थाई चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह में स्वागत गीत गति हुई स्कूल की छात्राएँ
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments