Wednesday, March 29, 2023
HomeNewsझारखंड राज्य मुएथाई चैंपियनशिप तथा झारखंड राज्य मुएथाई रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता संपन्न,धनबाद...

झारखंड राज्य मुएथाई चैंपियनशिप तथा झारखंड राज्य मुएथाई रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता संपन्न,धनबाद विजेता तथा ईस्ट सिंगभूम उपविजेता रहा

विजेता टीम ट्रॉफी के साथ

झारखंड मुएथाई संघ द्वारा सिम्बोसिस पब्लिक स्कूल धनबाद में 15 तथा 16 ओक्टबर को आयोजित झारखंड राज्य मुएथाई चैंपियनशिप तथा झारखंड राज्य मुएथाई रैंकिंग सीरीज प्रतियोगिता आज सफलता पूर्वक संपन्न हुई , समापन समरहो में
सिम्बोसिस पब्लिक स्कूल धनबाद के अध्यक्ष फूलचाँद मंडल, निदेशक आशीष मंडल, सचिव धरणीधर मंडल, प्राचार्य श्रीमति इंद्राणी घोष, धनबाद पब्लिक स्कूल हिरक ब्रांच के उप प्राचार्य झूमा माहाता, WMC इंडिया के प्रमुख बालकृष्णा शेट्टी, प्रशासक आशुतोष दाधीच, झारखंड मुएथाई संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम, बंगाल मुएथाई संघ के अध्यक्ष सुप्रियो बिस्वास झारखंड मुएथाई संघ के महासचिव अनुपम माहाता इस अवसर पर उपस्थित हो कर खिलाडियों को होशला अफजाई किया।
यह जानकारी देते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति में आयोजन समिति के सचिव अमित कुमार ने कहा की झारखंड मुएथाई संघ के अध्यक्ष सिद्धार्थ गौतम ने अपने भाषण में कहा मुएथाई खेल ना केवल भारत में वल्कि पूरे बिश्व में एक लोकप्रिय मार्शल आर्ट खेल के रूप में जाना जाता है, यह खेल थाईलेंड के राष्ट्रीय खेल है इस खेल में हमारे भारतवर्ष के पौराणिक युद्ध कला को दिखने मिलता है यह खेल के साथ साथ आत्मरक्षा के लिए बहुत कारगर सिद्ध हो चुका इस खेल को अंतराष्ट्रीय स्तर पर इंटरनेसेनल फेडरेसन ऑफ मुएथाई एसोसिएसन (IFMA) द्वारा संचालित होता है, 2021 में टोकियो ओलंपिक दौरान अंतराष्ट्रीय ओलंपिक संघ के वार्षिक आम बैठक में  इंटरनेसेनल फेडरेसन ऑफ मुएथाई एसोसिएसन (IFMA) को सर्वसम्मति से मान्यता दी, जबकि ओलंपिक काउंसिल ऑफ एशिया ने इस खेल की एशियान कन्ट्री में लोकप्रियता को देखते हुए पचीस वर्ष पहले ही मान्यता दे दिया था, भारत में भी इस खेल को लोकप्रियता को देखते हुए 2003 में झारखंड में झारखंड मुएथाई संघ की स्थापना किया गया था उसके बाद हमारे झारखंड के कई खिलाडी ना केवल राज्य तथा राष्ट्रीय स्तर पर अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी झारखंड की नाम मुएथाई खेल में रोशन किया, उन्होंने कहा कि झारखंड में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं, कमी है तो संसाधन तथा पैसे की जिसके कारण विभिन्न खेल के कई प्रतिभावन खिलाडी आज आगे नहीं बढ़ पा रहें इसलिए हमें आगे आ कर इन प्रतिभावन खिलाडियों की मदद करना होगा ताकि हमारे झारखंड की नाम पूरे विश्व में जाना जाए।
अमित कुमार ने बताया की इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग तथा वजन वर्ग में राज्य के लगभग 180 चुनिंदा मुएथाई खिलाडी भाग लिया जिसमे धनबाद जिला चैंपियनशिप ट्राफी पर कब्जा जमाया जवकि ईस्ट सिंहभूम जिला उप विजेता ट्राफी पर तथा धनबाद पब्लिक स्कूल हिरकब्रांच को बेस्ट प्रोमिसिंग टीम की खिताव मिला।

मुए थाई की महिला खिलाडी फाइट करते हुए
विजेता टीम ट्रॉफी के साथ
उपविजेता टीम ट्रॉफी के साथ
मुएथाई चैंपियनशिप में आए हुए अतिथिगण
मुए थाई के खिलाडी फाइट करते हुए
मुए थाई के खिलाडी मुए थाई का प्रदर्शन करते हुए
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments