25 अक्टूबर 2022

दीपावली की शाम परमवीर अल्बर्ट एक्का चौक (फिरायालाल),मेन रोड़,रांची में रोटी बैंक,रांची एवं लहू बोलेगा संस्था,रांची ने दीपावली मिलन कर एक दूसरे को गला लगाकर दीपावली की बधाई दी और एक दूसरे को मिठाई खिलाई साथ ही रिक्शाचालक, फूटपाथ दुकानदारों एवं राहगीरों के बीच मिठाई बांट कर दीपावली की बधाई दी.
रिम्स परिसर,रांची एवं रांची के चौक चौराहों पर निःशुल्क भोजन पर कार्यरत रोटी बैंक,रांची के अध्यक्ष विजय पाठक और झारखंड सरकार को रक्तदान समर्पित रक्तदान संगठन लहू बोलेगा संस्था,रांची के संस्थापक नदीम खान के नेतृत्व में दीपावली मिलन कार्यक्रम किया गया.
दीपावली मिलन कार्यक्रम में रोटी बैंक रांची के विजय पाठक,पीयूष,राज सिन्हा,पुरुषोत्तम सिन्हा एवं लहू बोलेगा के नदीम खान,मो बब्बर,आसिफ़ अहमद, साज़िद उमर,नूर आलम,मो आसिफ़ गुड्डू,मो फ़ैसल उपस्थित थे..
———–लहू बोलेगा एवं रोटी बैंक——–
नदीम खान,रांची द्वारा जारी(लहू बोलेगा संस्था,रांची)



