Wednesday, March 29, 2023
HomeNewsस्वर्ण पदक जीत झारखंड का मान बढ़ाया – बी सी ठाकुर।

स्वर्ण पदक जीत झारखंड का मान बढ़ाया – बी सी ठाकुर।

गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण कुमार के साथ वाको झारखण्ड के सचिव बिपुल मिश्रा वाको इंडिया के प्रेसीडेंट श्री संतोष अग्रवाल व वाको इंटरनेशनल फेडरेशन के टेक्नीकल कमिटी के चेयरमैन मिस्टर रोमियो डेसा जी.

तालकटोरा इंदौर स्टेडियम, नई दिल्ली में आयोजित इंडियन ओपन इंटरनेशनल किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता जिसमे भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे थे रामगढ़ के प्रवीण। 2 नवंबर से आयोजित इंडियन ओपन में 22 देशों ने हिस्सा लिया जिसमे एशियन , यूरोपियन, अफ्रीकन सभी देश सामिल थे। प्रवीण ने 4 मैच जीत कर नाकी अपने छेत्र का बल्कि अपने पूरे राज्य का नाम रोशन किया है। प्रवीण का चयन बैंगकॉक में हो रहे एशियन चैंपियनशिप में भी हुआ है। झारखंड किकबॉक्सिंग संघ के अध्यक्ष श्री बी सी ठाकुर ने यह बताया की प्रवीण झारखंड का होनहार खिलाड़ी है जिसने राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय स्तर पर झारखंड को स्वर्ण पदक दिलाया है। प्रवीण का चयन अंतराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हुआ था जिसमे उसने स्वर्ण जीत एक मिसाल कायम की है। प्रवीण को देख बहुत खिलाड़ी उन्हे अपना आइडल भी मानते है। वही झारखंड किकबॉक्सिंग संघ के महासचिव बिपुल मिश्र जो की अंतराष्ट्रीय कोच भी है उन्होंने बताया की प्रवीण के खेल की हम सराहना करते है और आगे आने वाले प्रतियोगिता में भी प्रवीण से स्वर्ण की उम्मीद करते है। बिपुल ने बताया झारखंड किकबॉक्सिंग संघ आने वाले दिनों में ऐसे खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का काम खुद के खर्च से कर रही है। टेंपल ऑफ वारियर रामगढ़ में प्रवीण के कोच सेनसेई शशि पांडे ने बधाई दी। झारखंड किकबॉक्सिंग संघ के सभी पदाधिकारियों ने प्रवीण को बधाई दी।

गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण कुमार राष्ट्रिय ध्वज के साथ
गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण कुमार
गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण कुमार
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments