Wednesday, March 29, 2023
HomeNewsओपन राज्य कराटे प्रतियोगिता 2022 में इंस्टिट्यूट ऑफ़ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखण्ड...

ओपन राज्य कराटे प्रतियोगिता 2022 में इंस्टिट्यूट ऑफ़ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखण्ड के कराटे खिलाडी अक्षय आनंद ने रांची जिले का प्रतिनिधित्व करते हुए एक रजत पदक जीते।

पदक जितने वाले खिलाडी अपने कराटे कोच मोहम्मद इबरार कुरैशी के साथ

स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन ऑफ झारखंड द्वारा 18 से 20 नवंबर 2022 तक खेलगांव, रांची, में आयोजित तीसरी ओपन राज्य कराटे प्रतियोगिता में इंस्टिट्यूट ऑफ़ शोतोकान कराटे यूनाइटेड रांची झारखण्ड के दो खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक रजत पदक पर कब्जा जमाया, इंस्टिट्यूट ऑफ़ शोतोकान कराटे यूनाइटेड झारखण्ड के महासचिव सेंसेई मोहम्मद इबरार कुरैशी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी देते हुए बताया कि बालक वर्ग के कुमीते स्पर्धा में -9 वर्षीय बालक वर्ग -40 किलोग्राम भार वर्ग में  अक्षय आनंद ने रजत पदक हाशिल किया जबकी बालिका वर्ग के कुमिते स्पर्धा में 11 वर्षीय बालिका -40 किलोग्राम भार वर्ग में आस्था को प्रथम राउंड में हार का सामना करना पड़ा।
इसकु झारखण्ड के महासचिव सह मुख्य प्रशिक्षक सेंसेई इबरार कुरैशी, प्रशिक्षक किरण छेत्री आरती कुमारी सोनू साहू काजल कुमारी खुशबू कुमारी रोहिणी टोप्पो सहित राज्य संघ के अन्य पदाधिकारी एवं खेल प्रेमियों ने पदक विजेता खिलाडी को व्यक्तिगत रूप से बधाई दी।

कराटे प्रतियोगिता में पार्टिसिपेट करने वाले उसकु झारखण्ड के दो खिलाडी अक्षय आनंद व आस्था.
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments