Wednesday, March 29, 2023
HomeNewsबढ़ती हुई ठंड के मौसम में गरीबों का साथ दे रही हैं...

बढ़ती हुई ठंड के मौसम में गरीबों का साथ दे रही हैं 26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल

26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल, साड़ी व चप्पलों का वितरण करते हुए

विदित है 26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा नागरिक कल्याण कार्यक्रम कि कड़ी को आगे बढ़ाते हुए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में रह रहे लोगों के सामाजिक व आर्थिक उत्थान हेतु एस.एस.बी. कंपनी उलिहातु व हुटं में नागरिक कल्याण कार्यक्रम के अंतर्गत आज दिनांक 07.12. 2022 को 200 से भी ज्यादा गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल, साड़ी व चप्पलों का वितरण किया गया। कार्यक्रम  के मुख्य अतिथि श्री एस. डी. शेरखाने (कमांडेंट), 26वीं वाहिनी, श्री सिद्धार्थ आर. (सहायक कमांडेंट), (निरीक्षक) जगन्नाथ उरांव, (निरीक्षक) रवि शंकर, श्री नरेंद कुमार ( खंड विकास अधिकारी, अरकी), श्री सुखराम मुंडा भगवान (बिरसा मुंडा के परिवार के सदस्य ), श्री राजेष पूर्ति (बरिनिजकेल पंचायत मुखिया ), श्री सोमा मुंडा (हुटं पंचायत मुखिया ) एवं गांव से आए हुए लाभार्थी मौजूद थे I कार्यक्रम की शुरुआत लोकनृत्य से की गई। लोक नृत्य की प्रस्तुति तेजस्वनी क्लब उलिहातु के सदस्य द्वारा की गई। तत्पश्चात मुख्य अतिथि महोदय के हाथों से लाभार्थियों को कंबल साड़ी व चप्पल वितरित किए गए।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि श्री एस. डी. शेरखाने (कमांडेंट) ने बताया की एस.एस.बी. इस क्षेत्र के ग्रामीणों के हर सुख दुख में उनके साथ खड़ी है, एस. एस. बी. का निर्माण 1962 में चीनी आक्रमण करने के पश्चात किया गया एवं तब से एस. एस. बी.  ग्रामीणों के बीच मिलजुल कर काम करती आ रही हैं।विकसित भारत बनाने के लिए हमें सुनिश्चित करना होगा कि कोई भी नागरिक पीछे ना छूटे। इसी उद्देश्य को प्राप्त करने के लिए एस.एस.बी. 26वीं वाहिनी लगातार विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है जिससे क्षेत्र के युवा स्वरोजगार का सृजन कर सकें तथा विकसित भारत में अपना बहुमूल्य योगदान दे सकें।
आगामी आने वाले कुछ दिनों में वाहिनी की विभिन्न समवायों में भी इसी प्रकार सामग्री वितरित की जाएगी, कुछ प्रशिक्षण भी चलाए जाएंगे एवं दूरदराज क्षेत्र में रहने वाले लोगों को निशुल्क चिकित्सा सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी, मौके पर दर्पण सेवा संस्था के संस्थापक सह सचिव मंतोष कुमार, राजेश कुमार सिन्हा एवं कंपनी के जवान उपस्थित रहे।।

26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल, साड़ी व चप्पलों का वितरण करते हुए
26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल, साड़ी व चप्पलों का वितरण करते हुए
26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल, साड़ी व चप्पलों का वितरण करते हुए
26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल द्वारा गरीब और जरूरतमंद ग्रामीणों को कंबल, साड़ी व चप्पलों का वितरण करते हुए
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments