Wednesday, June 7, 2023
HomeNews26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने बड़े धूम-धाम और जोश से मनाया...

26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने बड़े धूम-धाम और जोश से मनाया 17वाँ स्थापना दिवस

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमाण्डेन्ट श्री एस.डी. शेरखाने महोदय ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए.

26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल ने  आज दिनांक 14 दिसंबर 22 को मुख्यालय परिसर अनगड़ा में वाहिनी का 17वाँ स्थापना दिवस  मनाया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कमाण्डेन्ट श्री एस.डी. शेरखाने महोदय ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया| श्री सचिन कुमार, द्वितीय कमान-अधिकारी ने पुष्प देकर मुख्य अथिति महोदय का स्वागत और अभिनंदन किया | कार्यक्रम में मुख्य अथिति महोदय के साथ डॉ उर्मिला गाड़ी (मेडिकल कमांडेंट), डॉ जे .के .शर्मा (कमांडेंट पशु चिकित्सक), श्री श्री सचिन कुमार (द्वितीय कमान-अधिकारी),डॉ ब्रजेश कुमार (मेडिकल 2I/सी), श्री विजयेन्द्र कुमार (उप–कमांडेंट), श्री दिनेश कुमार (उप–कमांडेंट) एवं श्री सिद्धार्थ आर (सहायक कमांडेंट) भी उपस्थित थे |
मुख्य अथिति महोदय ने कार्यक्रम के दौरान सभी को वाहिनी के गौरवशाली इतिहास के बारे में अवगत कराया | महोदय ने बताया की वाहिनी की स्थापना 14 दिसंबर 2005 ललौरी खेड़ा जिला-पीलीभीत (ऊ.प्र.) में हुआ था | 16 अगस्त 2016 को वाहिनी ने 49वी वाहिनी से नक्सल विरोधी अभियान के संचालन की जिम्मेदारी संभाली|
अपने नक्सल विरोधी अभियान कार्यकाल के दौरान वाहिनी ने 136 नक्सलियों की गिरफ्तारी की, 1328 एकड़ अफीम की खेती नष्ट की , दस हाजर उनतालीस किलोग्राम
डोडा जप्त किया एवं कई अन्य उपलब्धियाँ  हासिल की | महोदय ने यह भी बताया कि वाहिनी ने विभिन्न जन कल्याणकारी कार्यक्रमों के माध्यम से स्थानीय जनता को मुलभुत सुविधाएँ  प्राप्त करने में अहम् योगदान निभाया हैं|  कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए महिलाएं एवं बच्चों के लिए विभिन्न खेल-प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था एवं जीतने वाले प्रतियोगियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया| स्थापना दिवस  पर अंतर समवाय खेलो का भीं आयोजन किया गया जिसमे डोंगीरडीह, मुख्यालय  एवं हुंट समवाय विजेता रही। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण 26वी वाहिनी का स्वान दस्ता रहा जिसमे स्वान दस्ते ने विभिन्न बाधाओ को पार किया एवं  कई मनोरंजक प्रदर्शन किये जिसे सभी अतिथियों ने हर्सोल्लास से देखा| स्थापना दिवस के मौके पर कमांडेंट महोदय ने कई जवानों को उनके  उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया|  सभी अधिकारियों और जवानों के परिवारजनों एवं अतिथियों  के लिए बड़े खाने का आयोजन किया गया था| कार्यक्रम में अधिकारियों और जवानों के परिवारों के अलावा सिल्ली डीएसपी श्री क्रिस्टोफर केरकेट्टा, चिलदाग स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती संगीता कुमारी रवि एवं दर्पण सेवा संस्था  के संस्थापक एवं सचिव श्री मंतोष कुमार और कंपनी के जवान उपस्थित थे|

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments