Wednesday, March 29, 2023
HomeNewsरांची के 13 खिलाड़ी भारतीय ताइक्वांडो टीम में शामिल हो कर दिल्ली...

रांची के 13 खिलाड़ी भारतीय ताइक्वांडो टीम में शामिल हो कर दिल्ली में हो रही अंतर्राष्ट्रीय टायक्वोंडो चैंपियनशिप में भाग लेगी|

दिल्ली रवाना होने से पहले झारखण्ड यूनाइटेड टायक्वोंडो के खिलाड़ी व कोच

रांची के 13 खिलाड़ी भारतीय ताइक्वांडो टीम में |
राजधानी दिल्ली मे 4  एवम 5 जनवरी 2023 को तालकटोरा इंडोर स्टेडियम न्यू दिल्ली में ली जीयोन घी कप, ओपन इंडियन इंटरनेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन किया गया है | जिसमें भारत सहित श्रीलंका, वर्मा, नेपाल, भूटान, साउथ कोरिया आदि लगभग 8 देशों के खिलाड़ी भाग लेंगे | झारखण्ड यूनाइटेड ताइक्वांडो मार्शल आर्ट्स एसोसिएशन के सचिव शकील अंसारी ने बताया कि चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए रांची के 13 ताइक्वांडो खिलाड़ी सोमवार को दिल्ली रवाना हो गए | खिलाड़ियों मे – नंदिनी कुमारी, प्रियंका कुमारी, शोभा कुमारी, करिश्मा कुमारी, अर्चन कुमारी, बबली कुमारी, सुदेश्वरी कुमारी, पिंकी कुमारी, बासंती कुमारी, मुस्कान कुमारी, सुनीता कुमारी, मनीषा कुमारी और ममता कुमारी शामिल है | इस टीम के मैनेजर शकील अंसारी और टीम कोच मोहम्मद जमील अंसारी होंगे | बेहतर प्रदर्शन के लिए खिलाड़ियों को संघ के श्री सन्नी सिंह, स्कूलों के प्रिन्सिपल – श्री अबु अब्बास अली, श्रीमती मनीला ज्योति लकड़ा, श्रीमती संगीता, श्रीमती सपना झा, श्री ए. जे. अंसारी, श्री बबलू कुमार आदि ने शुभकामनाएं दिये.

दिल्ली रवाना होने से पहले झारखण्ड यूनाइटेड टायक्वोंडो के खिलाड़ी व कोच
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -

Most Popular

Recent Comments