
रांची और खूंटी जिलों में तैनात 26वी वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ‘सी’और ‘डी’ समवाय ने दिनाकं 17.01.2023 को साइको और तमाड़ पुलिस के साथ 33 एकड़ अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया | सशस्त्र सीमा बल की विभिन्न समवायों और स्थानीय पुलिस पिछले कई दिनों से रांची और खूंटी जिलों के कई गांवों और आस पास के जंगल क्षेत्रोँ में संयुक्त अभियान द्वारा अवैध पोस्ता और गांजे के फसल को नष्ट करने का अभियान चलाया जा रहा हैं| इसी कड़ी में गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार श्री सचिन कुमार, द्वितीय- कमान-अधिकारी के नेतृत्व में ‘सी’ समवाय बसुकोचा ने तमाड़ पुलिस के साथ मराबुरु जारगो गाँव के कई स्थानों में संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 17 एकड़ अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया| इसी के साथ श्री दिनेश कुमार, उप –कमांडेंट के नेतृत्व में ‘डी’ समवाय
उलीहातू ने उप-निरीक्षक संजय कुमार साइको पुलिस के साथ पिरिहातु गाँव के विभिन्न जगहों पर संयुक्त अभियान चलाकर लगभग 16 एकड़ अवैध पोस्ता की खेती को नष्ट कर दिया|
दोनों समवायो ने कुल 33 एकड़ अवैध पोस्ता की फसल को नष्ट कर दिया एवं आगे आने वाले दिनों में भी इसी प्रकार से संयुक्त अभियान चलाकर अवैध पोस्ता और गांजे की फसल को नष्ट किया जाएगा| मौके पर ‘सी’ और ‘डी’ समवाय के सहायक कमांडेंट श्री भोला नाथ और श्री सौमेन गोराई अपनी अपनी पार्टियों के साथ उपस्थित थे|
