
26वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के कमांडेंट श्री एस डी शेरखाने के निर्देश पर चलाए जा रहे नक्सल विरोधी अभियानों के क्रम में उप कमांडेंट श्री विजेंद्र कुमार एवं निरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में ‘जी’ समवाय तमाड़ के कार्य क्षेत्र में सशस्त्र सीमा बल, तमाड़ पुलिस एवं वन विभाग द्वारा बनडीह जंगल क्षेत्र में संयुक्त अभियान चलाया गया| संयुक्त दल ने अवैध रूप से लकड़ी काट रहे 12 लोगों को धर दबोचा|जिनके नाम इस प्रकार हैं:-
1. लंगा मुंडा (22) पुत्र राजा मुंडा
2. चंद्र मोहन मुंडा (22) पुत्र सेनाथ मुंडा
3. सुखलाल मुंडा (35) पुत्र ले. मुग़ल मुंडा
4. गढ़ो मुंडा (36) पुत्र मुंगा मुंडा
5. अतुआ मुंडा (30) पुत्र राजा मुंडा
6. सानिका मुंडा (31) पुत्र विरशा मुंडा
7. लखिन मुंडा (20) पुत्र मंगरा मुंडा
8. रावतो मुंडा (22) पुत्र मुंगरा मुंडा
9. रणशी मुंडा (25) पुत्र राजा मुंडा
10. कंडे मुंडा (25) पुत्र काकम सिंह मुंडा
11. विसाम मुंडा (40) पुत्र करम सिंह मुंडा
12. अच्चू मुंडा (30) पुत्र ले. साधो मुंडा
इनके पास से 08 लकड़ी काटने वाला बड़ा आरा, 12 कुल्हाड़ी, 6 साइकिल एवं साथ ही लगभग 500 CFT स्कूआ (साल) की लकड़ी बरामद की गई| ज़ब्त किए गए सभी अभियंत्रों एवं अवैध कटाई की गई लकड़ी को वन विभाग तमाड़ ( रेंज ऑफिस) को तमाड़ पुलिस के समक्ष सौंप दिया गया| इससे तमाड़ थाना क्षेत्र में तस्करों के बीच डर का माहौल फैल गया हैं|
