
रांची 8 मई- वाईएमसीए डोजो कांटा टोली द्वारा चौथा अंतर विद्यालय राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के पदक प्राप्त खिलाड़ियों को स्थानीय वाईएमसीए कांटा टोली रांची में सम्मान समारोह रखा गया सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर वाईएमसीए पब्लिक स्कूल कांटा टोली की प्रधानाध्यापिका साधना घोष एवं जवाहर विद्यालय धुर्वा की प्रधानाध्यापिका नाजिया जी उपस्थित थी। साथ ही विमल आनंद नाग मुख्य तकनीकी निर्देशक इस्मा भी विशेष रूप से उपस्थित थे इस अवसर पर साधना घोष ने कहा हमारे स्कूल में बच्चों के बीच अनुशासन का माहौल बनाने में कराटे का भी विशेष योगदान रहा है। नाजिया जी ने कहा कराटे के पदक विजेताओं को शुभकामनाएं बच्चों ने अच्छा प्रदर्शन किया और इस प्रदर्शन का श्रेय उनके माता-पिता को भी जाता है जिन्होंने उनको कराटे का प्रशिक्षण लेने के लिए प्रोत्साहित किया। सम्मानित होने वाले इस प्रकार है।
6 से 7 वर्ष में अंश राज काता कांस्य कुमिते स्वर्ण।
7 से 8 वर्ष में धनुष कुजूर काता रजत, कुमिते स्वर्ण
7 से 8 वर्ष लड़कियों में अरूही धोष काता रजत, कुमिते रजत
8 से 9 वर्ष मे समीर प्रताप सिंह काता कांस्य कुमिते कांस्य।
9 से 10 वर्ष मे आतिफ आमिर कुरैशी काता कांस्य कुमिते स्वर्ण।
10 से 11 वर्ष में अनिरुद्ध दास काता कांस्य कुमिते रजत।
11 से 12 वर्ष लड़कियों मे लवनिय सआतमत काता स्वर्ण कुमिते स्वर्ण।
11 से 12 वर्ष लडको मे समीन अहमद काता रजत कुमिते कांस्य।
12 से 13 वर्ष लड़कियों में अहाना कर्मकार कुमिते कांस्य।
12 से 13 वर्ष लडको मे सुमैल अहमद काता स्वर्ण कुमिते स्वर्ण
13 से 14 वर्ष लड़कियों में यशिका कुमिते कांस्य।
13 से 14 वर्ष लडको मे विक्की मुंडा कुमिते कांस्य।
13 से 14 सीनियर लड़कों में कौसर अली काता स्वर्ण कुमिते स्वर्ण।
13 से 14 वर्ष सिनीयर लडको मे यश राज कच्छप काता रजत कुमिते रजत।
14 से 15 वर्ष लडको मे शाकिब अंसारी कुमिते कांस्य
14 से 15 वर्ष लडको मे वैभव गुप्ता कुमिते रजत।
14 से 15 वर्ष लड़कियों में आरज़ू अली कुमिते स्वर्ण।
15 से 16 वर्ष लडको मे फरहान अंसारी काता स्वर्ण कुमिते स्वर्ण।
15 से 16 वर्ष लडको मे अयान अख्तर कुमिते रजत।
16 वर्ष के अंदर लड़कियों में शाक्क्षी संपत काता रजत कुमिते स्वर्ण।
सम्मान समारोह मे मुख्य रूप से सेंसाई नौसाद खान, कमल किशोर कच्छप, गुलाम गौस कुरेशी, गुलाम जावेद,शशी सुमन, राहुल सिंह एवं बच्चों के अभिभावकगण उपस्थित थे।
भवदीय
गुलाम जावेद
मिडिया प्रभारी
(इस्मा)